अमेरिका में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, कड़ी कार्रवाई की मांग


जलगांव (अकिल खान ब्यावली): 


अमेरिका में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) के कथित अपमान की घटना पर सैय्यद नियाज़ अली भैय्या फाउंडेशन जलगांव ने कड़ा विरोध जताते हुए दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।फाउंडेशन की ओर से जि़लाधिकारी, जलगांव के माध्यम से भारत सरकार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सदैव सभी देशों और उनके राष्ट्रीय ध्वजों का सम्मान करता आया है, लेकिन अमेरिका में एक व्यक्ति द्वारा भारतीय तिरंगे को फाड़कर जमीन पर फेंकने तथा उसका अपमान करने की घटना से करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि वे इस गंभीर मामले को अमेरिकी राष्ट्रपति के समक्ष उठाएं तथा दोषी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन में सैय्यद अयाज़ अली नियाज़ अली, हाजी शकूर बादशाह, सैय्यद जावेद, शफी ठेकेदार, सैय्यद उमर, कामिल खान, शफीक अहमद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments