जलगांव (अकील खान ब्यावली)
जलगांव ज़िले के चोपड़ा निवासी वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्ता शेख अकरम शेख इस्माइल तेली को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के महाराष्ट्र प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग में समन्वय एवं प्रचार-प्रसार तथा नशर-ओ-इशाअत (प्रवक्ता) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एडवोकेट नज़ीर काज़ी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा ताई पवार की उपस्थिति में उन्हें नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री हसन मुशरिफ, मकरंद जाधव पाटील, विधायक अनिल दादा पाटील, पूर्व मंत्री नवाब मलिक और विधायक सना मलिक सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
नई ज़िम्मेदारी के तहत शेख अकरम तेली सप्ताह में दो दिन मुंबई स्थित राष्ट्रवादी भवन के अल्पसंख्यक विभाग के विशेष कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। वे राज्यभर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने, उनकी समस्याओं को समझने तथा पार्टी की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शेख अकरम तेली ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना, पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और क्षमता के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment