जलगाँव (अकील खान ब्यावली)
शिक्षक दिवस के अवसर पर जलगाँव ज़िला कांग्रेस कमेटी की ओर से शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के 25 शिक्षकों को ‘आदर्श शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में अतिथियों के हाथों शिक्षकों को स्मृतिचिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता अविनाश भालेराव ने की। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेंद्र पाटील, प्रदेश महासचिव हाजी मुफ्ती हारून, प्रदेश सचिव प्रवीण सुरवाडे, अखिल भारतीय सेवा दल के सचिव विनोद कोलपकर, प्रदेश महासचिव अधिवक्ता सलीम पटेल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।
वक्ताओं ने शिक्षकों के शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों का योगदान अमूल्य है और उनके कार्य का सम्मान पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।
सम्मानित शिक्षकों में रूपाली पाटील, सुनीता पाटील, रूपाली देवरे, डॉ. अर्चना सूर्यवंशी, अनिता सतीश पाटील, प्रा. सागर सोनवणे, प्रसन्न रमेश खंडाले, भटू आव्हाले, राजेंद्र मधुकरराव देशमुख, प्रमोद धर्मराज पाटील, हिलाल पुंडलिक पाटील, विनोद प्रकाश पाटील, दीपक हरी सोनार, प्रा. वासुदेव पाटील, गजानन अशोक सुरवाडे, मोहसिन खान अजीज खान, अशोक सोनू पार्टी, मनोहर भजनलाल तेजवानी, डॉ. संजय कुमार सोनवणे, सुनील भिवा जाधव, प्रा. इकबाल मिर्जा, नरेंद्र भोई, भिका सोमा सपकाले तथा दिनेश नवल चव्हाण शामिल हैं।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रा. प्रवीण पाटील ने किया। संचालन जिला महासचिव बाबा देशमुख ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रदीप सोनवणे ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.
Comments
Post a Comment