प्रतिनिधि / नुरुद्दीन मुल्लाजी
कासोदा, तहसील एरंडोल* : कासोदा स्थित स्वामी समर्थ पतसंस्था की 24वीं वार्षिक आमसभा रविवार, 13 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे संस्था के चेयरमैन नरेंद्र पाटील की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
सभा का प्रस्तावना भाषण एवं संस्था की वार्षिक रिपोर्ट का वाचन प्रबंधक गुलाब पाटील ने किया। संस्था को इस वर्ष 5 लाख 17 हजार रुपये का लाभ हुआ है। उक्त लाभ को बिल्डिंग फंड में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूर किया। साथ ही इस वर्ष प्रत्येक सदस्य को 300 रुपये बैठक भत्ता देने का निर्णय लिया गया।
सभा की शुरुआत में संस्थापक चेयरमैन श्री रमेशभाऊ मंत्री एवं स्वामी समर्थ की प्रतिमा का पूजन किया गया। वरिष्ठ सदस्य उत्तम ओकार घोडके एवं भावलाल पाटील ने प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया, जबकि दीप प्रज्वलन उत्तम मोघा चौधरी के हाथों किया गया।
सभा में संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अफजल खान ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आर. एम. पाटील सर, अजित पाटील, राजेंद्र वाणी, कैलास पाटील, एकनाथ ठाकरे, सुनील सोनवणे सहित संस्था के सदस्य उपस्थित थे।
सभा सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
Comments
Post a Comment